Add To collaction

कि दुर्घटना घटी

मासिक लेखनी प्रतियोगिता जून -2022

विधा -कविता

शीर्षक - कि दुर्घटना घटी

रिश्तों की पहचान कई

कोई खून का तो कोई साथ का

कोई तो बस खेल का रिश्ता

होता कोई जन्म-जन्म का

कोई रिश्ता नाम से मिला 

कोई तो बस बेनाम सा

बाँध सका न कोई इन रिश्तों का

न कर सका परिभाषित कोई इसको

जीवन के हर मोड़ पर

रिश्तों के मायने बदल जाते हैं

कोई छोड़ देता उंगलियों को तो

कोई हथेलियों से फिसल जाता हैं

पल- पल रंग बदलते हैं ये

समरूप कभी न रहते हैं ये

थोड़ी सी खटास ज़रूरी होती

रिश्तों की मीठी चाशनी में

पर इतना कड़वा न हो जाए

जो करे विद्रूप स्वाद रिश्तों की

यही रिश्ता जीवन में प्रवाह देता

यही तो जीवन में बदलाव लाता

यही देता सुख की छाँव

यही तो दुःख की बदली बनता

डोर होती नाजुक बड़ी रिश्तों की

जरा सी नज़र हटी कि दुर्घटना घटी
             कि दुर्घटना घटी!!
मधुलिका सिन्हा
29.06.2022


   5
4 Comments

Alfia alima

29-Jun-2022 07:03 PM

Nice

Reply

Swati chourasia

29-Jun-2022 06:20 PM

बहुत खूब 👌

Reply

Reyaan

29-Jun-2022 05:40 PM

बहुत खूब

Reply